नई दिल्ली, फरवरी 27 -- अपने फोन का इस्तेमाल हम रोज करते हैं, लेकिन उसके कई ऐसे फीचर्स होते हैं जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को पता ही नहीं होता। खासकर फोन का Power Button- जिसे लोग सिर्फ मोबाइल ऑन या ऑफ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। मजेदार बात यह है कि यही छोटा सा बटन आपके फोन का सबसे पावरफुल शॉर्टकट बन सकता है। सही सेटिंग्स इनेबल करने के बाद Power Button कई ऐसे काम कर सकता है, जिससे आपका फोन और भी स्मार्ट हो जाता है।क्विक कैमरा ऐक्सेस के लिए करें यूज आज के नए Android और iPhone स्मार्टफोन्स में Power Button को मल्टी-फंक्शनल बना दिया गया है। उदाहरण के लिए, कई फोन्स में Power Button को दो बार दबाते ही कैमरा खुल जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि अचानक सामने आए किसी खास पल को कैप्चर करने के लिए फोन अनलॉक ...