नई दिल्ली, जुलाई 15 -- आजकल सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में एक पुरानी चीज फिर से ट्रेंड में लौट आई है-वायर्ड हेडफोन्स। एक समय था जब इन्हें पुराना मानकर वायरलेस और ब्लूटूथ इयरबड्स की तरफ लोग भाग रहे थे, लेकिन अब बड़े-बड़े सेलेब्स और इंफ्लुएंसर्स फिर से तारों वाले हेडफोन्स का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। इसके पीछे की वजह सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि 'सिक्योरिटी' (सुरक्षा) भी है।सेलेब्स क्यों चुन रहे हैं वायर्ड हेडफोन्स? डेटा प्राइवेसी: वायरलेस डिवाइसेस ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट होते हैं, जिन्हें हैक करना या ट्रेस करना आसान हो सकता है। वायर्ड हेडफोन्स सीधे फोन से जुड़े होते हैं, जिससे साइबर सुरक्षा का खतरा काफी कम हो जाता है। बेहतर साउंड क्वालिटी: बिना किसी कंप्रेशन और सिग्नल लॉस के, वायर्ड हेडफोन्स म्यूजिक लवर्स को बेहतरीन 'लॉसलेस' ऑडियो अनुभव दे...