देहरादून, जनवरी 7 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि महिला नेतृत्व वाला विकास केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत और विशेषकर उत्तराखंड की ग्रामीण एवं कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आधार है। वह बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में फिक्की फ्लो(एफएलओ)द्वारा आयोजित सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर रहे थे। दो दिवसीय इस सम्मेलन की थीम "सशक्त बनाने की शक्ति" निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास, सरकारी सहभागिता तथा सतत आजीविका के अवसरों से जोड़ना है। अपने सम्बोधन में गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आजीविका संवर्धन एवं सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। आज स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। उत्...