गढ़वा, मार्च 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। अस्पताल के नाम पर कमाई का कारखाना खोल दिया गया है। जिला मुख्यालय में सिर्फ दो कमरे में ही कई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चल रहे हैं। उक्त अस्पताल में न तो डॉक्टर हैं और न ही स्वास्थ्य कर्मी। वहीं अस्पताल के बाहर लगे बोर्ड में रांची, पटना सहित कई बड़े शहरों के प्रतिष्ठित डॉक्टर के नाम लिखे हुए हैं। जिले में अवैध अस्पताल व क्लिनिकों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। जिला मुख्यालय में ही दो दर्जन से अधिक अवैध क्लिनिक संचालित हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अवैध निजी अस्पतालों व क्लिनिकों का कारोबार चरम पर है। फर्जी चिकित्सक धड़ल्ले से अपने क्लिनिकों के सामने हड्डी रोग विशेषज्ञ, गाइनी विशेषज्ञ, जेनरल फिजीशियन, शिशुरोग विशेषज्ञ लिखे बोर्ड लगाक...