नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- आज के तेजी से बदलते और प्रतिस्पर्धी दौर में केवल कॉलेज की डिग्री होना ही एक अच्छी नौकरी की गारंटी नहीं रह गया है। बदलते समय के साथ कॉर्पोरेट कंपनियां अब ऐसे उम्मीदवारों को ज्यादा नौकरियां दे रहीं हैं, जिनके पास डिग्री के साथ-साथ प्रैक्टिकल और डिजिटल स्किल्स भी हों। राहत की बात यह है कि इन नई स्किल्स को सीखने के लिए आपको किसी बड़े शहर जाने या भारी-भरकम कोचिंग फीस देने की कोई जरूरत नहीं है। इंटरनेट के जरिए आप अपने घर पर रहते हुए ही फ्री और पेड ऑनलाइन कोर्सेज की मदद से कई हाई-डिमांड स्किल्स में महारत हासिल कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- बेस्ट MBA कोर्सेज, जानें टॉप 5 ब्रांचेस, जिनमें मिलता है सबसे ज्यादा सैलरी पैकेजकरियर को नई ऊंचाई देने वाली 10 सबसे जरूरी स्किल्स यदि आप अपने करियर को ग्रोथ देना चाहते हैं और फ्रीलांसिंग य...