नई दिल्ली, मई 31 -- आजकल ज्यादातर शादियां लव मैरिज या फिर डेटिंग ऐप्स के जरिए तय हो रही हैं। रिश्ता आगे बढ़ाने के लिए लड़के और लड़की वाले एक-दूसरे के घर जाकर मुलाकात करते हैं। हर परिवार चाहता है कि उसे अच्छी बहू मिले, वहीं हर लड़की एक समझदार और अच्छा जीवनसाथी चाहती है। ऐसे में अब सिर्फ खूबसूरती या गोरी-चिट्टी त्वचा ही मायने नहीं रखती। लड़के वाले लड़की की सोच, व्यवहार, शिक्षा और समझदारी जैसी कई बातों पर ध्यान देते हैं। हालांकि आज भी कई लड़कियां मानती हैं कि शादी के लिए सिर्फ अच्छा लुक ही काफी है, लेकिन बदलते समय के साथ लोगों की पसंद भी बदल रही है। अब परिवार ऐसी बहू चाहते हैं, जो पढ़ी-लिखी, समझदार और परिवार को साथ लेकर चलने वाली हो। यही वजह है कि जब लड़के वाले लड़की देखने जाते हैं, तो सिर्फ सुंदरता नहीं बल्कि इन 7 खास बातों को भी गौर से देख...