लखनऊ, मई 3 -- सरोजनीनगर के हाइडिल तिराहे पर लगने वाली लेबर मंडी से स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। आलम यह है कि दुकानों के सामने मजदूरों के खड़े रहने से ग्राहकों को अंदर आने व पार्किंग की जगह नहीं मिलती, जिस कारण लंबे समय से कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय पुलिस से शिकायत के बाद एक दिन निरीक्षण कर लेबर मंडी शिफ्ट करने का आदेश तो जारी कर दिया गया, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। सरोजनीनगर थाने से करीब 80 मीटर और हाइडिल पुलिस चौकी के ठीक सामने लंबे समय से लेबर मंडी लग रही है। यहां करीब आधा दर्जन दुकानों के सामने मजदूरों के खड़े होने से ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचने का रास्ता बंद हो जाता है। यह भी पढ़ें- शहर से नहीं हटा अतिक्रमण, प्रशासन की योजना फेल यही नहीं, गौरी नहर की ओर से आने वाला यातायात भी यहीं से गुजरता है, जिससे जाम की समस्या और ...