रांची, मई 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए शुरू की गई दो पालियों में ओपीडी सेवा फिलहाल फिसड्डी साबित हो रही है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को लंबे समय तक परामर्श सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओपीडी सेवा को शाम छह बजे तक उपलब्ध कराने की शुरुआत की थी, लेकिन यह सिर्फ ऑर्थो विभाग तक ही सिमट कर रह गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार लगभग सभी विभागों की शाम की ओपीडी की सुविधा मरीजों को मिलनी थी। अब स्थिति यह है कि अस्पताल में ऑर्थो को छोड़कर अन्य विभागों की ओपीडी सेवा सिर्फ तीन बजे तक ही चलती है। 300 अतिरक्त मरीजों को मिल पाता परामर्श

सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या सदर अस्पताल में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज और परामर्श के लिए पहुंचते हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने ...