आजमगढ़, अप्रैल 21 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जहानागंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में छात्रों की संख्या, पठन-पाठन, शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर एवं छात्रों के प्रवेश की प्रगति के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त किया।उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त संविदा पर तैनात कर्मियों के रजिस्टर का अवलोकन किया। रजिस्टर में उपस्थित शिक्षकों का हस्ताक्षर एवं अनुपस्थित शिक्षकों का अवकाश रजिस्टर पर दर्ज देखकर प्रसन्नता जाहिर की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि प्रशासन की तरफ से एनसीआरटी की पुस्तक निर्धारित की गई है। उसके पब्लिकेशन के लिए विद्यालय में पुस्तक स्टाल लगाकर छात्रों को जागरूक करने और विद्यालय के नजदीकी पुस्तक की दु...