मुरादाबाद, मार्च 16 -- वरिष्ठ संवाददाता चैत्र के महीने में मौसम बैसाख जैसी गर्मी का एहसास करा रहे मौसम का मिजाज अब बदल गया है। मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं हुई बूंदाबांदी और कहीं कहीं हुई हल्की बारिश इस बदलाव का सबब बनी है। मुरादाबाद के जीआईसी स्थित राजकीय मौसम वेधशाला पर पिछले चौबीस घंटों में सिर्फ एक मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई, लेकिन, इससे मौसम में काफी बदलाव आ गया। दिन और रात के तापमान में काफी कमी आ गई और फिर से सर्दी का एहसास हो उठा। बारिश के बाद मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले दिनों मौसम में अप्रत्याशित तौर से बढ़ी गर्माहट के बीच रात का न्यूनतम तापमान उछलकर 22 डिग्री तक पहुंच गया था। जिसके चलते देर रात और सुबह के समय गुलाबी ठंडक के बजाय गर्माहट का एहसास हो उठा था।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.