बरेली, जून 9 -- स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल की परेशानी और बढ़ गई है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के रिटायर होने के बाद अब अस्पताल की ओपीडी 63 वर्षीय फिजिशियन और पूर्व एडीएसआईसी डॉ. एएम अग्रवाल के जिम्मे आ गई है। इस समय बुखार, डायरिया हमलावर हो गए हैं और जिला अस्पताल की ओपीडी में सामान्य मरीजों की संख्या 400 से अधिक हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने फिजिशियन के लिए शासन को पत्र भेजा है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। इसमें बुखार, पेट दर्द, उलटी-दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। यह भी पढ़ें- सिर्फ एक फिजिशियन के जिम्मे 400 से अधिक मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में बीते दो महीने से एक ही फिजिशियन के भरोसे ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में सोमवार को सामान्य से अध...