नई दिल्ली, जुलाई 28 -- सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस खास महीने में हर कोई महादेव के दर्शन के लिए मंदिर जाते हैं। भारत में भगवान शिव के कई खूबसूरत मंदिर बने हुए हैं, जहां भोलेनाथ की शक्तियों और चमत्कार की कहानियां आपको सुनने को मिलेंगी। आज ऐसे ही एक शिव मंदिर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो सिर्फ एक खंभे पर टिका हुआ है। वहां के लोगों का कहना है कि अगर ये खंभा टूट गया, तो दुनिया का अंत हो जाएगा। जिस प्राचीन मंदिर की हम बात कर रहे हैं वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के हरिश्चंद्रगढ़​ किले में बना हुआ है। इस मंदिर को चट्टान काटकर बनाया गया है और इसका नाम केदारेश्‍वर गुफा मंदिर है। चलिए आपको इस मंदिर का रहस्य और मान्यताएं विस्तार से बताते हैं।केदारेश्‍वर गुफा मंदिर किसने बनवाया था केदारेश्वर गुफा मंदिर एक प्राचीन गुफा...