सिर्फ एक अर्धशतक और 7 कप्तानों से आगे निकल गए श्रेयस अय्यर, धोनी और पांड्या को भी पछाड़ा
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई 2026 सोमवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर का बल्ला आखिरकार गरजा। उन्होंने मुकाबले में मुश्किल परिस्थितियों में 47 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। इस दौरान श्रेयस अय्यर का स्ट्राइक रेट 144.68 रहा। अय्यर ने इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे टी-20I में अर्धशतक लगाने वाले भारत के 7वें कप्तान बन गए हैं। अय्यर से पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल ने भारतीय टी-20 टीम के लिए बतौर कप्तान अर्धशतक लगाए थे। श्रेयस अय्यर ने अपनी इस फिफ्टी के साथ भारत के 7 कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या जैसे कप्तान भी शामिल हैं, जिन्हें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.