सिर्फ इस्तीफों से यह दाग नहीं धुलेगा
नई दिल्ली, जून 28 -- अयोध्याजी के राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी हुई है, इसमें तो अब कोई संदेह नहीं है। इस मामले में कुछ लोगों के इस्तीफे से इंसाफ नहीं होने वाला। यह आस्था से खिलवाड़ का मामला है और इसमें दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के साथ-साथ मंदिर की व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन की जरूरत भी महसूस की जा रही है। चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और चंदा में मिले करोड़ों रुपये व कीमती आभूषणों के गायब होने के आरोपों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले अयोध्या पुलिस ने मंदिर में चोरी, धन और कीमती सामान के कथित गबन से जुड़े मामले में आठ नामजद लोगों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी। दरअसल, युगों-युगों से सनातनियों की आस्था के केंद्र रहे और जन-जन के रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.