कन्नौज, मई 29 -- छिबरामऊ। नगर पंचायत सिकंदरपुर ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सर्वप्रथम पूर्ण कर जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रिकॉर्ड समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण किए जाने पर प्रशासनिक एवं जनगणना विभागीय अधिकारियों ने पूरी टीम की सराहना की है। नगर पंचायत सिकंदरपुर के 10 वार्डों में कुल 18 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए थे, जिनमें 16 प्रगणकों ने दो सुपरवाइजरों के निर्देशन में समन्वित एवं सुनियोजित तरीके से कार्य किया। मात्र 8 दिनों में संपूर्ण प्रगणना कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर सिकंदरपुर जनपद का प्रथम चार्ज बन गया। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं सफल बनाने के लिए प्रारंभ से ही विशेष रणनीति तैयार की गई थी। इसमें स्व-गणना को बढ़ावा देने, नागरिकों को हैंड होल्डिंग उपलब्ध कराने तथा प्र...