इटावा औरैया, जनवरी 29 -- नो मेपिंग के मतदाताओं की ओर से नोटिस के जो जवाब दिए जा रहे हैं उसमें मतदाता सूची में उनके पिता या माता के नाम की दो लाइनों की फोटो खींचकर लगाई जा रही है। इससे मेचिंग में परेशानी आ रही है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पूरे पेज की फोटो लगाएं, ताकि पेज के ऊपर लिखा हुआ बूथ नंबर भी दिखाई दे सके। सिर्फ दो लाइनों की फोटो कॉपी लगाने से बूथ नंबर नहीं आता है जिससे परेशानी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...