बरेली, जनवरी 29 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। भाजपा मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने नगर पंचायत सिरौली की चेयरमैन और उनके पति कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी के विरुद्ध शासन में शिकायत की थी। अब अनु सचिव कृपा शंकर जैसवार ने डीएम को पत्र भेजकर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही कर शासन को अवगत कराने का निर्देश दिया है। यशु का कहना है कि 26 दिसंबर 2023 को की गई शिकायत के आधार पर जांच हुई थी। उस समय संयुक्त टीम ने दो बिंदुओं पर अध्यक्ष को पूर्णतया दोषी पाया था। दोबारा जांच में कूट रचित अभिलेख तैयार कर अध्यक्ष ने खुद को बचाने का प्रयास किया है। उधर, अध्यक्ष पति अशफाक सकलैनी ने कहा कि यशु गुप्ता लगातार एक महिला अध्यक्ष के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। दबाव बनाने के लिए वह लगातार शिकायतें कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.