रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि नगर पालिका परिषद सिरौलीकला की निर्वाचन नामावलियों (मतदाता सूचियों) का विस्तृत पुनरीक्षण कार्यक्रम 23 मार्च से 20 मई तक होगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार 23 से 25 मार्च तक पुनरीक्षण कार्य को संगणकों, पर्यवेक्षकों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति तथा कार्यक्षेत्र का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 26 व 27 मार्च को प्रशिक्षण होगा। 28 मार्च से 11 अप्रैल तक संगणक घर-घर जाकर गणना एवं सर्वेक्षण करेंगे। 12 से 16 अप्रैल के बीच प्रारूप नामावली की पाण्डुलिपि तैयार की जाएगी, जबकि 17 अप्रैल से 1 मई तक डाटा एंट्री एवं फोटो स्टेट का कार्य संपन्न होगा। 2 मई को निर्वाचक नामावली का आलेख प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 3 से 9 मई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.