रुद्रपुर, मार्च 18 -- किच्छा, संवाददाता। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बीएस वर्मा (सेवानिवृत्त) ने सिरौलीकलां में ओबीसी आरक्षण को लेकर जनसुनवाई की। इस दौरान स्थानीय लोगों के विचार, सुझाव और आपत्तियां सुनी गईं। कार्यक्रम में शहरी विकास विभाग के अपर निदेशक विनोद कुमार सुमन भी मौजूद रहे। बुधवार को नगरपालिका कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में न्यायमूर्ति वर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया शहरी स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण संबंधी सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन का महत्वपूर्ण चरण है। समर्पित आयोग ओबीसी समुदाय के सामाजिक और राजनीतिक पिछड़ेपन का समकालीन अध्ययन कर आरक्षण की सीमा तय करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरक्षण की कुल सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती। राज्य सरकार द्वारा गठित यह आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.