फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। धौज थाना क्षेत्र स्थित सिरोही झील में नहाने के दौरान डूबने से दिल्ली के बसंत गांव निवासी 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दिल्ली के बसंत गांव निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर को वह अपने चार दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर सिरोही झील में नहाने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में दोस्तों ने शोर मचाया, जिससे आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए।स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को झील से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो ...