फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली निवासी एक युवक की शनिवार दोपहर सिरोही झील में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ यहां नहाने आया था। बीते तीन माह के अंदर सिरोही झील में डूबने से तीन युवकों की मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के डेरा फतेहपुर गांव निवासी 24 वर्षीय उमाशंकर शनिवार दोपहर को अपने तीन दोस्तों के साथ सिरोही झील में नहाने में आया था। चारों दोस्त यहां आते ही झील में नहाने के लिए कूद गए। उमाशंकर कुछ देर तो झील के किनारे पर नहाया, लेकिन इसके बाद वह झील के अंदर चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्त भी उसे बचा नहीं पाए। उसके दोस्तों ने इस मामले की सूचना धौज थाना पुलिस को दे दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आस-पास के लोगों की मदद से युवक को झील से निकाल लिया। इसके बाद पुलिस युवक को लेकर धौज स्थित अलफलाह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.