मऊ, मई 11 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के सोनीसा स्थित सिरीया देईया माई मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के कारण मंदिर परिसर सहित आसपास का इलाका मेले में तब्दील हो गया। भीड़ का दबाव इतना अधिक रहा कि रानीपुर-खुरहट मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मंदिर के सामने वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच लोग घंटों जाम में फंसे रहे। यह भी पढ़ें- हाईवे पर ट्रकों का कब्जा, स्कूल जाने वाले बच्चों की सांसत कई श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी समय लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सिरीया दे...