बगहा, जून 13 -- सिकटा,एक संवाददाता सिकटा प्रखंड के सिरिसिया गांव में स्वीकृत डिग्री कॉलेज को सिकटा में स्थानांतरित होने की आशंका को लेकर पूर्व सरपंच रामेश्वर नाथ तिवारी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुखिया जयनारायण मिश्रा,रविन्द्र प्रसाद,पूर्व मुखिया विनोद कुमार दिनकर,सेवानिवृत्त शिक्षक ललन प्रसाद यादव,बृजेश चौबे,श्रीनारायण प्रसाद,मजरूल हक,शमीम अहमद,अतिउल्लाह रहमानी,चंदेश्वर बैठा,इजहार अहमद,पारस उपाध्याय,ओम प्रकाश मिश्रा,जितेन्द्र साह,सुनील प्रसाद व उपेन्द्र साह आदि उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि सिरिसिया के लिए स्वीकृत महाविद्यालय का निर्माण सिरिसिया में ही किया जाए।ग्रामीणों ने कहा कि सिरिसिया कई पंचायतों के मध्य स्थित है,जिससे क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा।साथ ह...