चाईबासा, मार्च 31 -- चाईबासा। टोंटो प्रखंड अंतर्गत सिरिंगसिया पंचायत के बाईहातु गांव में रविवार को मागे पर्व के तीसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखन लागुरी उपस्थित थे। इस दौरान बिस्किट रेस, मेंढ़क रेस, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ और नृत्य प्रतियोगिता सांस्कृतिक नृत्य आदि आयोजित की गई। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भी काफी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायण लागुरी, भलेरिया टोप्पो, पोदना लागुरी, सुरेश चंद्र हेस्सा, मुरलुंग लागुरी जबर सिंह लागुरी, रमेश लागुरी, बिष्टुम हेस्सा, सुनिता लागुरी, सुखराम लागुरी समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.