बिहारशरीफ, मार्च 6 -- सिरारी स्टेशन पर भटक रही युवती को पुलिस ने घर पहुंचाया चेवाड़ा, निज संवाददाता । सिरारी स्टेशन पर भटक रही एक युवती को पुलिस ने घर पहुंचाया। थानाध्यक्ष निखिल भास्कर ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवती रात में स्टेशन पर अकेली बैठी है। जानकारी मिलते ही उन्होंने दो महिला काँस्टेबल के साथ स्टेशन पर पहुंचे और युवती से पूछताछ करने के बाद उसे घर तक पहुंचाया। युवती बाढ़ से आ रही थी। लेकिन, ट्रेन लेट रहने के कारण वह घर नहीं जा सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...