बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- सिरारी स्टेशन के पास अवैध क्रॉसिंग पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आयी बाइक बाइक पर सवार थे दो लोग, कूदकर जान बचाने में रहे सफल आरपीएफ के इंस्पेक्टर दलबल के साथ पहुंचे मौके, घटना की जांच फोटो 14 शेखपुरा 03 - सिरारी स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त बाइक। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। दानापुर रेलमंडल के अधीन पड़ने वाले किऊल-गया रेलखंड पर जिले के सिरारी रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को गोड्डा-दुरई (अजमेर ,राजस्थान ) एक्सप्रेस की चपेट में एक बाइक आ गयी। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गये। जबकि, उसपर सवार दो लोग कूदकर जान बचाने में सफल रहे। यह भी पढ़ें- बाइक-ऑटो की टक्कर में दो घायल घटना की सूचना मिलते ही किऊल रेल थाना के पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची...