कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- सिराथू तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस दौरान एडीएम शालिनी प्रभाकर राजस्व, पुलिस एवं विकास से जुड़ी कुल 39 शिकायतें सुनी गईं। इनमें से दो का उन्होंने मौके पर निस्तारण करते हुए बाकी के लिए मातहतों को कड़े निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। संबंधित फरियादियों के चेहरे पर संतोष नजर आया। वहीं शेष शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की विभागवार जांच कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। लापरवाही...