कौशाम्बी, मार्च 7 -- शनिवार को सिराथू में संपूर्ण समाधान दिवस मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान आई 15 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण करते हुए मंडलायुक्त ने बाकी के समय पर निस्तारण का निर्देश दिया। जनसुनवाई करते हुए मंडलायुक्त ने जन शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का निर्देश देते एसडीएम समेत सभी अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, विकास व शिक्षा विभाग से संबंधित 15 लोगों ने शिकायत किया। इसमें से राजस्व के एक मामले का निस्तारण मौके पर कराया गया। जनसुनवाई करने के बाद उन्होंने खतौनी, अभिलेख, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम योगेश कुमार गौड़, क्षेत्राधिकारी भैया संतोष कुमार सिंह सहि...