अल्मोड़ा, मार्च 9 -- अल्मोड़ा। इन दिनों हर क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। नगर से लेकर गांवों में आए दिन गुलदार दिखाई दे रहे हैं। इससे लोगों में डर का माहौल है। इस बार वन विभाग को चितई अनुभाग के सिराड़ और फलसीमा में गुलदार दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्रों में गश्त की। प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाए। इसके अलावा पाण्डेखोला और जाखनदेवी में लगाए गए कैमरों की जांच कर गुलदार की हलचल ढूंढी। हालांकि कैमरों में गुलदार की कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दी। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि वनकर्मियों ने लोगों से घरों के आसपास पर्याप्त रोशनी रखने और झाड़ियों को काटने को कहा गया। इसके अलावा गांवों में पोस्टर चस्पा करते हुए जारी गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...