मधुबनी, जनवरी 29 -- जयनगर। स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल मैदान में टाउन क्लब जयनगर द्वारा आयोजित इनामी फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सिरहा नेपाल ने पटना को 3-2 से हरा कर ट्राफी जीत ली। नप के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, उप मुख्य पार्षद माला देवी तिवारी, खजौली की प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, डॉ. मनोज कुमार वर्मा, प्रखंड बीस सूत्री कमिटी के अध्यक्ष उद्धव कुंवर, विधायक प्रतिनिधि गणेश पासवान , मिथिलांचल चेम्बर के अध्यक्ष शिवशंकर ठाकुर सहित ने विजेता नेपाल टीम के कप्तान उमेश कार्की को नकद व ट्रॉफी प्रदान किया। उप विजेता पटना को रनर ट्रॉफी व नगद राशि दी गयी।फाइनल मैच का उद्घाटन एसएसबी जयनगर बटालियन के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी व डीएसपी राघव दयाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...