भभुआ, नवम्बर 28 -- जीइजी चेंजमेकर वीक के तहत छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। चैनपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरसी में जीइजी चेंजमेकर वीक के तहत पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण पर आधारित प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व शिवम कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय में निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता हुई, जिसमें विद्यालय के छात्रों ने भाग लेते हुए प्रकृति संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन हाटा स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दुर्गा कुमारी, द्वितीय स्थान अविनाश कुमार गुप्ता तथा तृतीय स्थान गुंजन कुमारी ने हासिल किया। स्लोगन प्रतियोगि...