संभल, मई 26 -- नगर पंचायत सिरसी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आ रही है। लगातार हो रही अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। रविवार रात दो घंटे बिजली गुल रहने के बाद सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 5:36 बजे तक पूरे नगर में बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब 8 घंटे तक बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया। गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोग घरों में बिलबिला उठे। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर पंखे और कूलर बंद रहने से लोग गर्मी से राहत पाने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। यह भी पढ़ें- 800 मेगावाट पार पहुंची मांग, फाल्ट से चरमराई बिजली व्यवस्था वहीं रात में भी बिजली कटौती जारी रहने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि...