संभल, मार्च 17 -- नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी सलीम व महमूदपुरमाफी निवासी निसार गांव से सिरसी की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह संभल मुरादाबाद मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो बाइक आमने सामने से टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां सलीम की हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...