संभल, मई 10 -- नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला शर्की स्थित मिठोली रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन लोगों के लिए खतरे का सबब बनी हुई है। यहां 11 हजार और 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइनें काफी नीचे लटक रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में हर समय हादसे का भय बना रहता है। लोगों ने बिजली विभाग से लाइन हटाने या तारों को ऊंचा कराने की मांग की है। मोहल्ले के निवासी कब्बन मियां ने बताया कि उनके घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है और बिजली के तार बेहद नीचे हैं। कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां समर रजा ने बताया कि कुछ समय पहले वह छत पर काम कर रहे थे, तभी अचानक लाइन की चपेट में आने से उन्हें हल्का करंट लग गया था। इसके बाद वह कई दिनों तक...