संभल, फरवरी 21 -- कस्बे में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर निमरा सिटी के सामने शुक्रवार शाम कैमिकल और कूलर की घास से भरे ट्रक में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। लगभग 30 मिनट तक मार्ग पूरी तरह जाम रहा, जबकि करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे यूपी 23 एफटी 8228 नंबर का ट्रक, जिसे चालक कपिल पुत्र जुल्फेकार निवासी गुरेर चला रहा था, संभल की ओर से मुरादाबाद जा रहा था। ट्रक में करीब 65 ड्रम कैमिकल के साथ कूलर की घास के बंडल लदे थे। चालक के साथी तौसीफ के मुताबिक ट्रक दो दिन पहले गजरौला की एक कैमिकल कंपनी से माल भरकर आया था और सर्विस के बाद हैदराबाद के लिए रवाना हुआ था। आबादी क्षेत्र के पास हाइटेंशन लाइन में फॉल्ट के कारण ट्रक में आग लगी। जलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.