सिरसी चेयरमैन ने दिल्ली में ईरान के प्रतिनिधि से मिलकर जताया शोक
संभल, मार्च 7 -- नगर पंचायत सिरसी के चेयरमैन कौसर अब्बास नकवी ने दिल्ली पहुंचकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में उनके प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल माजिद हकीम से मुलाकात कर ताज़ियत पेश की। कौसर अब्बास नकवी ने बताया कि उन्होंने ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरु की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शहीदों के लिए दुआ की कि अल्लाह उन्हें जन्नत में आला मकाम अता फरमाए तथा उनके परिजनों को सब्र-ए-जमील दे। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान दीन, तहज़ीब और भारत-ईरान के रिश्तों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी बातचीत हुई। गौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत की खबर के बाद दुनिया के कई हिस्सों में शोक सभाएं और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कौसर अब्बास नकवी ने कहा कि दुनिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.