लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- शारदा नगर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में शुक्रवार को एक युवक रिंकू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक के पिता खेत पर काम करने गए हुए थे और घर पर कोई मौजूद नहीं था। काफी देर तक घर में कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...