रांची, जनवरी 16 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। ओरमांझी से पैदल चलकर गुमला के बिशुनपुर स्थित सिरसीता नाला जाने के लिए निकले आदिवासी सरना समुदाय के सैकड़ों श्रद्धालुओं का नगड़ी पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान नगड़ी की जिला परिषद सदस्य पूनम देवी और समाजसेवी बजरंग महतो ने सभी यात्रियों को फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा शिविर लगाया गया, जहां उन्हें शरबत पिलाया गया और चना-गुड़ का नाश्ता कराया गया जिला परिषद सदस्य ने कहा कि सिरसीता नाला सरना समाज का महत्वपूर्ण और पवित्र तीर्थ स्थल है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा जैसे पुनीत कार्य पर निकले लोगों की सेवा और स्वागत करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इस दौरान नगड़ी देवरी 21 पड़हा की ओर से भी यात्रियों का सम्मान किया गया। मौके पर सुनील कच्छप, राजमोहन महतो, पंचम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.