श्रावस्ती, फरवरी 17 -- श्रावस्ती। इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए सिरसिया पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त गश्त किया। इस दौरान चेकिंग अभियान चलाकर सीमा पार आने जाने वाले लोगों व वाहनों की जांच की गई। इस दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उन पर कड़ी नजर रखने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। ताकि किसी भी प्रकार की अवैध, राष्ट्रविरोधी अथवा अवांछनीय गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...