श्रावस्ती, फरवरी 23 -- श्रावस्ती, संवाददाता। केंद्र सरकार ने सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्योदय योजना लांच किया है। जबकि श्रावस्ती में दो करोड़ रुपये से स्थापित मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट धूल फांक रहा है। अफसरों की अनदेखी के चलते सोलर एनर्जी से घरों को रोशन करने की योजना कारगर साबित नहीं हुई है। सिरसिया विकास क्षेत्र के सीमावर्ती थारू बहुल ग्राम पंचायत भचकाही में दो करोड़ रुपए से अधिक की लागत से स्थापित सोलर पावर प्लांट उपेक्षा के कारण धूल फांक रहा है। जिस सोलर पावर प्लांट से लोगों के घरों में रोशनी पहुंचती थी वह सोलर प्लान अब मात्र शोपीस बनकर रहा गया है। भचकाही गांव भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के साथ ही पश्चिमी सोहेलवा जंगल से सटा हुआ है। जंगल से सटे होने के कारण जंगली जानवरों का डर रहता है। लोगों को मुफ्त बिजली मुहैया कराने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.