अररिया, जुलाई 15 -- भरगामा, एक संवाददाता। सिरसिया कला वार्ड चार के लिए मंगलवार का दिन अमंगल साबित हुआ। ट्रैक्टर पलटने से तीन महिलाओं के मौत की खबर मिलते ही ही गांव में मातम पसर गया। खाना बनाने की हो रही तैयारी चूल्हे बंद हो गए। सौ मीटर की परिधि में तीन अलग अलग टोले में हो रहे रुदन क्रंदन से माहौल गमगीन था। बबलू मंडल की पत्नी मीरा देवी से परिजन बदहवास थे। बदहवास भतीजी को संभालने में गांव की महिलाएं लगी थी। मीरा देवी को अपनी कोई संतान नहीं था। उन्होंने अपनी भतीजी को ही अपने पास रखी थी। घटना से आहत मीरा देवी की भतीजी अलका कुमारी का रो रोकर बुरा हाल था। यह भी पढ़ें- Araria News: ट्रैक्टर पलटने से धान रोपने जा रही तीन महिला मजदूरों की मौत, आधा दर्जन घायल, एक गंभीर रोते-रोते अलका बेसुध हो जा रही थी। वही उनके अन्य परिजन मज़दूरी के लिए अन्यत्र ले...