सिरसा टोल प्लाजा के पास हाईवा ने बुलेट सवार को मारी टक्कर, हाथ टूटा
देवघर, सितम्बर 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिरसा टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने बुलेट सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसका बायां हाथ टूट गया, जबकि पैर, कान और जबड़े में भी चोट लगी है। घायल की शिकायत पर मोहनपुर थाने में हाईवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना 11 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे की बतायी गयी है।
घटना का विवरण पुलिस को दिए आवेदन में जैप-05 कैंप निवासी विकास कुमार ने बताया है कि वह अपनी बुलेट (ओडी22वाई-8921) से जैप-05 से घोरमारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिरसा टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे हाईवा (जेएच15एम-3285) ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.