ग्रेटर नोएडा, मई 5 -- ग्रेटर नोएडा में सिरसा गोलचक्कर से खेरली नहर तिराहे तक की सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 3 लेन करने का काम तेज कर दिया गया है। इस काम को एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे दनकौर-सिकंद्राबाद मार्ग पर पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही, ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिल जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, परियोजना के रास्ते में आ रहे बिजली के खंभों को शिफ्ट करने के बाइ इस काम में और तेजी आएगी। परियोजना विभाग की ओर से बिजली के खंभों को स्थानांतरित करने के लिए विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को कई बार पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं किया गया। ऐसे में बचकर काम करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- नोएडा से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, हापुड़ बाईपास से आगे बनेगी 15 KM लंबी सड़क ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाके में ...