फिरोजाबाद, मार्च 5 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में तालाब में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। वह नित्य क्रिया को गया था। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को अस्पताल भिजवाया है। नायन निवासी आनंद 25 वर्ष पुत्र रामप्रकाश मजदूरी करता था। वह बुधवार शाम खेत पर गया। खेत पर काम करते समय वह नित्यक्रिया को खेत के समीप ही तालाब पर गया था। उसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर पड़ा। उसको तालाब में गिरता देख खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर वहा पहुंचे। तब तक वह डूब गया। पता चलते ही उसके परिजन भी वहा आ गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयासों के बाद आनंद को बाहर निकाला। तब तक काफी देर हो चुकी थी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.