फिरोजाबाद, मार्च 6 -- थाना सिरसागंज के क्षेत्र सोथरा रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना सिरसागंज के गांव सुराया निवासी 20 वर्षीय भानु पुत्र बारेलाल आगरा में सरिया का काम करता था। वह होली के त्योहार पर 28 फरवरी को अपने गांव आया था। वह गुरुवार की शाम सिरसागंज गया था। वह बाइक से गांव वापस आ रहा था। उसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।बाद में वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। लोग उसे उपचार को सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हादसे का पता चलते ही उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में युवक की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...