उरई, अप्रैल 6 -- उरई। संवाददाता सिरसाकलार कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। जिससे पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। सिरसा कलार मुख्य कस्बे में आज तड़के 4 बजे से ही ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है, जबकि नजदीकी गांवों में तो पिछले 2 दिनों से बिजली के दर्शन तक नहीं हुए हैं।आंधी पानी के बाद सिरसा कलार क्षेत्र के गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। भीषण बिजली संकट को लेकर स्थानीय ग्रामीण लालू, अनिल, मनीष, शैलेन्द्र, उदय नारायण और अमित सहित दर्जनों लोगों ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए बिजली विभाग की कार्यशाली पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण जहाँ दिन का चैन छिना हुआ है, वहीं रात के समय मच्छरों का भारी प्रकोप लोगों की मुसीबत को दोगुना कर रहा है। बिना...