सिरसाकलार में अघोषित कटौती से रातभर अंधेरा
उरई, जून 25 -- सिरसाकलार। संवाददाता कस्बे के लोगों के लिए रात अब राहत नहीं, सजा बन गई है। बिजली विभाग की मनमानी से पिछले कई दिनों से हर रोज रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक पूरा कस्बा अंधेरे में डूब रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच 6 घंटे की इस अघोषित कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। न बुजुर्ग सो पा रहे हैं, न बच्चे। मच्छरों के प्रकोप से लोग रातभर करवटें बदलने को मजबूर हैं।दुकानदार रामेश्वर दयाल ने बताया कि दिनभर की मेहनत के बाद रात को सुकून की नींद चाहते हैं, लेकिन बिजली विभाग ने चैन छीन लिया है। रात 10 बजते ही घर-दुकान अंधेरे में डूब जाते हैं। इनवर्टर भी कितनी देर साथ देगा। सुमन देवी का कहना है कि रात 10 बजे के बाद बिजली कटने से घर के सारे काम ठप हो जाते हैं। खाना बनाना, बच्चों को सुलाना सब मुश्किल हो गया है। सुरेश कुमार ने बताया कि ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.