मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरसवा गौड के मोहल्ला रब्बानी मस्जिद के पास एक ट्रांसफार्मर 23 अप्रैल से खराब होने के कारण गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे गर्मी के मौसम ग्रामीणों का रहना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग के कर्मचारियों से भी की लेकिन अभी तक कोई भी कर्मचारी गांव की तरफ झांकने तक नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। मांग करने वालों में साबिर सैफी, शाकिर अली, जेरा बेगम, शरीफ, सुखा, तालिब, राहिल, वतुलन, मतलब, आरिफ अल्वी, करम अली, असलम अल्वी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह से बिजली ठप, भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहाल यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्ता बेहाल, जनजीवन प्रभावित
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.