बागपत, जनवरी 11 -- सिरसली गांव के वैदिक निकेतन धाम पर रविवार को चार दिवसीय 33 वें अर्थववेद परायण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। जिसमें पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुतियां दी। महायज्ञ का शुभारंभ साध्वी डॉ. प्राची आर्य ने ओम पताका का ध्वजारोहण कर किया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य देवपाल शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। यजमान डॉ. प्रशांत आर्य, डॉ. हर्षिता रहे। सस्वर वेदपाठ आचार्य प्रगति आर्य और शामली के कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने किया। इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा ने कहा यज्ञ भारतीय संस्कृति में परिवार और समाज को जोड़ने, आत्म विकास करने और प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने का सशक्त माध्यम हैं। मजबूत परिवार ही सशक्त राष्ट्र का आधार हैं। यज्ञ से देव-पूजा, दान प्रेम, परोपकार।और संयम की शिक्षा मिलती हैं, सामूहिक यज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.