रांची, मार्च 21 -- रांची। सिरम टोली में सरहुल के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जय आदिवासी केंद्रीय परिषद द्वारा स्वागत शिविर लगाए गए। संघ की ओर से श्रद्धालुओं के बीच चना, शरबत और पेयजल का वितरण किया गया, वहीं परिषद के सदस्यों ने लोगों को पारंपरिक सरई फूल भेंट कर और गुलाल लगाकर अभिनंदन किया। अजय टोप्पो, मुन्ना टोप्पो सहित बड़ी संख्या में सदस्य सेवा कार्य में जुटे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...